फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttrakhand digaster: Pilgrims robbed

पानी का गिलास 50 रुपए में, टैक्सी 20 हजार में

Sat, 22 Jun 2013 01:56 PM IST
कोटद्वार/विमल सिंह
कोटद्वार/विमल सिंह Updated Sat, 22 Jun 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
uttrakhand digaster: Pilgrims robbed

पुण्य कमाने देवभूमि में आए देशभर के तीर्थयात्रियों को आपदा ने तो कभी न भूलने वाला दर्द दिया ही।

विज्ञापन


साथ ही यहां के कुछ लोगों ने देवभूमि की अतिथि देवो भव: की परंपरा के बिल्कुल विपरीत व्यवहार कर प्रभावितों को जमकर लूटा।

स्थिति यह रही कि कुछ पीड़ितों को पानी का एक गिलास पचास रुपये तक में खरीदना पड़ा। आपदा की इस घड़ी में जिनसे मदद की उम्मीद की जा रही थी उनके हाथों लूटे गए यात्रियों ने जब अपने कटु अनुभव बताए तो सुनने वाले भी शर्मसार हो गए।

बस एक ही शब्द मुंह से निकला कि देवभूमि को इस तरह तो बदनाम न करो। यात्रियों की शिकायत यह भी है कि मदद दिलाने का मोर्चा संभालने वाले प्रशासनिक अधिकारियों ने भी यात्रियों की आपबीती सुनने के बावजूद कुछ करने से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


श्रीनगर से रूट डायवर्ट होने के बाद यात्रियों के कोटद्वार पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 40 से अधिक यात्री वाहन यहां से गुजरे। इस दौरान कुछ यात्री गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे में रुके तो उनका दर्द भी नुमायां हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना के जमालपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि चमोली में उन्हें पानी का एक गिलास 50 रुपये में नसीब हुआ।

मलबे की दीवारें लांघ कर किसी तरह जोशीमठ पहुंचे तो टैक्सी वाले ने ऋषिकेश पहुंचाने के 20,000 मांगे। इस बाबत एसडीएम से शिकायत की तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि हम कुछ नहीं कर सकते।

हरप्रीत ने बताया कि जोशीमठ से कर्णप्रयाग तक जिस मैक्स में आए उसके चालक ने सौ रुपये प्रति सवारी किराया बताया, लेकिन जोशीमठ पहुंचने पर उसने सबसे दो-दो सौ रुपये वसूले।


दुखी मन से उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने लंगर लगाकर मदद की तो कई यहां लूटने पर आमादा हैं।

लुधियाना के पृथपाल सिंह के अनुसार जोशीमठ के पास एक परिवार बारिश में भीगने से बचने के लिए एक होटल के छज्जे के गई तो किसी ने फोन नहीं उठाया।

अन्य कर्मचारियों ने फोन उठाया तो किसी के शादी में जाने की तो किसी के कुछ और काम में व्यस्त होने की बात कहकर टाल दिया।

..तो हम घर छोड़ने आते
कोटद्वार। बातचीत के दौरान रुआंसे हुए हरप्रीत ने कहा कि अगर ऐसा कोई हादसा उत्तराखंड के लोगों के साथ पंजाब में होता तो वहां ऐसा बर्ताव बिलकुल नहीं होता।

हरप्रीत ने कहा पंजाब के लोग पीड़ितों की न सिर्फ पूरी मदद करते बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद घर छोड़ने भी आ जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed