फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News CM Dhami attends Program on Raksha Bandhan announces free Roadways travel for women

रक्षाबंधन बना खास: बहनों ने सीएम धामी को बांधी राखी, तोहफे में की रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा की घोषणा

Sun, 23 Aug 2026 06:55 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 23 Aug 2026 06:55 PM IST
सार

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए विशेष घोषणा की। उन्होंने कहा कि 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
Dehradun News CM Dhami attends Program on Raksha Bandhan announces free Roadways travel for women
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ पर्व मनाया। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म और हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में अपनी बहनों के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति से मिलने वाला स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा यही उन्हें प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन


28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त रोडवेज यात्रा
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए विशेष घोषणा की। उन्होंने कहा कि 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इससे महिलाएं रक्षाबंधन पर अपने मायके और परिवारजनों से मिलने के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को स्वामित्व से जोड़ना और लखपति दीदी अभियान जैसे प्रयासों से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। महिला आरक्षण, शौचालय निर्माण तथा तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ निर्णायक कदमों को भी उन्होंने महिला अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कहा कि उत्तराखंड सरकार भी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना और मुख्यमंत्री उद्यमशाला जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

Dehradun News CM Dhami attends Program on Raksha Bandhan announces free Roadways travel for women

तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी
मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इसके अलावा 7 हजार से अधिक ग्राम संगठन और 500 से अधिक क्लस्टर संगठन महिला नेतृत्व और सामूहिक शक्ति का उदाहरण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। कहा कि महिलाओं को सामाजिक एवं संवैधानिक स्तर पर भी सशक्त किया जा रहा है। सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है। समान नागरिक संहिता के माध्यम से भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और समान न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी
कहा कि सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed