फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youth arrested for molesting a minor

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for molesting a minor
उत्तरकाशी। बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़खानी की धारों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बीते छह नवंबर को क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में एक अज्ञात युवक पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के बाद दिन में अपनी मौसी के घर गई थी। शाम के समय वहां से लौटते समय ज्ञानसू के पास एक युवक ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दी और रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की के शोर मचाने पर वह भाग गया, लेकिन लड़की ने उसकी बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट तथा छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक मनीषा नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम को बड़ेथी बाईपास के पास आरोपी मनवीर कलूड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed