फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Joshiyada Nyaya Panchayat emerged as the winner in Kho-Kho, while Saura finished as the runner-up.

Uttarkashi News: खो-खो में जोशियाड़ा न्याय पंचायत विजेता व सौरा उपविजेता रहा

Tue, 15 Sep 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 15 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Joshiyada Nyaya Panchayat emerged as the winner in Kho-Kho, while Saura finished as the runner-up.
गंगोत्री विस क्षेत्र की 12 न्याय पंचायतों के छह हजार प्रतिभागियों के बीच हुआ मुकाबला
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की 12 न्याय पंचायतों के करीब छह हजार प्रतिभागियों के बीच आयोजित विधायक चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। समापन पर ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में गंगोटी न्याय पंचायत के खिलाड़ियों का कई स्पर्धाओं में दबदबा रहा। अंडर-19 खो-खो बालक वर्ग में जोशियाड़ा न्याय पंचायत विजेता और सौरा उपविजेता रहा। फाइनल मुकाबला 2-1 से जोशियाड़ा ने जीता। 3000 मीटर दौड़ में गंगोरी के रंजीत प्रथम रहे। गोला फेंक में गंगोरी के शिवांश प्रथम, साल्ड के गौतम द्वितीय और बड़ेथी के राजीव पंवार तृतीय रहे।
विज्ञापन

मुर्गा झपट में गंगोरी के मोहित प्रथम, जोशियाड़ा के अर्जुन सिंह द्वितीय और बड़ेथी के सौरभ तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में नाकुरी के अनिकेत सोनी प्रथम, सौरा के अभिषेक द्वितीय और जोशियाड़ा के अभय प्रताप तृतीय रहे। 500 मीटर दौड़ में गंगोरी के अंशुभान प्रथम, रायमेर के विवेक द्वितीय और साल्ड के आयुष तृतीय रहे। लंबी कूद में बड़ेथी के राजीव कुमार प्रथम, नाकुरी के निखिल द्वितीय और बंदराणी के राजमोद तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर प्रवेश पैन्यूली, संदीप राणा, निर्णायक उत्तम नेगी, गिरीश असवाल, शूरवीर मार्तोलिया, अजय नौटियाल, महावीर कलूड़ा, महेश उनियाल, सोबन सिंह राणा, दीपक सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed