Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri highway closed for four days, ration crisis in villages

यमुनोत्री हाईवे चार दिन से बंद, गांवों में राशन का संकट

Sun, 23 May 2021 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri highway closed for four days, ration crisis in villages
यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा पुल के पास रविवार को चौथे दिन भी नहीं खुल पाया, जिससे खाद्यान्न आपूर्ति चरमराने से यमुनोत्री क्षेत्र से लगे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर, एनएच ने देर शाम तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बीते दिनों भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा पुल के पास चट्टान दरकने के कारण भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मलबा व बोल्डरों आने से हाईवे बंद है। यहां पिछले तीन दिनों से एनएच की ओर से हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन भारी मात्रा में आए बड़े-बड़े चट्टानी बोल्डरों के कारण हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। हाईवे के दोनों ओर छोटे व बड़े वाहन फंसे हुए हैं। वहीं हाईवे नहीं खुलने से गीठ व ओजरी पट्टी के दर्जनों गांव अलग-थलग पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेता प्यारे लाल उनियाल सहित क्षेत्र के रिटेलरों का कहना है कि हाईवे बंद होने से वह खाद्यान्न नहीं उठा पा रहे हैं। खरसाली गांव के पवन उनियाल ने बताया कि हाईवे बंद होने से उनका निर्माण सामग्री से भरा ट्रक खनेड़ा पुल के पास ही फंसा हुआ है। वहीं कोविड-19 ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी क्षेत्र में आने-जाने की दिक्कत हो रही है। ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने एनएच के अधिकारियों से हाईवे खोलने के काम में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े चट्टानी बोल्डरों के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है। देर शाम तक काम चलाऊ व्यवस्था बनाकर छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
धीरज गुप्ता, सहायक अभियंता, एनएच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed