{"_id":"60a7f2048ebc3edea103c258","slug":"yamunotri-highway-closed-even-after-36-hours-utter-kashi-news-drn379362182","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद भी यमुनोत्री हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद भी यमुनोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन
यमुनाघाटी में भारी बारिश के चलते मलबा व बोल्डर आने से खनेड़ा पुल के पास बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को भी नहीं खुल पाया। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बंद हुआ था। हाईवे बंद हुए 36 घंटे बीत चुके है। खबर लिखे जाने तक भी नहीं खोला जा सका था।
जिले में बुधवार रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे खनेडा पुल सहित धरासू बैंड के पास, छटांगा, पालीगाड़ व कुथनौर आदि जगह-जगह मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया था। पालीगाड़ के पास कई होटल व भवन भी बाल-बाल बचे थे। बृहस्पतिवार शाम तक धरासू बैंड, छटांगा, व कुथनौर में तो हाईवे से मलबा दिया गया, लेकिन पालीगाड़ पुल के पास पिछले 36 घंटों से बंद हाईवे नहीं खोला जा सका। निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक कादिर अहमद ने बताया कि पालीगाड़ के पास मलबा व बोल्डर हटा दिए हैं। लेकिन खनेड़ा पुल के पास कठोर चट्टानी बोल्डर होने के कारण हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है। उन्होंने हाईवे के शनिवार कल खुलने तक खुलने की बात कही।
बॉक्स के लिए
19 ग्रामीण मोटर मार्ग भी हैं अवरुद्ध
यमुनोत्री हाईवे के साथ ही जिले में थति धारकोट मुसड़गांव, कलेथ मुसड़गांव, सेम मुखेम पटुड़ी, चिन्यालीसौड़ जोगत, कंदला भुयारा, मोरगी बरेड, धरासू जोगत, सिलक्यारा बनगांव चपडा आदि कुल 19 ग्रामीण मोटरमार्ग मलबा व बोल्डर आने से बंद हैं। जिनके शुक्रवार शाम तक खुलने की उम्मीद थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक इनमें से कोई नहीं खुल पाया था। संवाद