{"_id":"5d4ecb118ebc3e6d1323b586","slug":"yamunotri-highway-closed-due-to-landslide-in-ojri-dubarkot-utter-kashi-news-drn3159371101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओजरी डबरकोट में भूस्खलन से बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओजरी डबरकोट में भूस्खलन से बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे
विज्ञापन
शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से ओजरी डबरकोट स्लाइड जोन में एक बार फिर से भूस्खलन होने के कारण यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया। अचानक हुए भूस्खलन के कारण यात्रियों से भरी एक टैक्सी भूस्खलन जोन के बीच में फंस गई। वहीं बीती रात हुई बारिश के कारण जनपद के करीब आधा दर्जन संपर्क मार्ग भी घंटों अवरुद्ध रहे।
शुक्रवार रात को हुई बारिश के कारण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एक बार फिर से भूस्खलन हुआ, जिसके चलते बड़ेथी-बनचौरा, छैजुला-कोटधार, इंद्रा-टिपरी, नैटवाड़-सेवा और पुजार गांव-दड़माली मोटर मार्ग पर सुबह से ही यातायात बाधित रहा, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि संबंधित सड़क निर्माण विभागों ने दोपहर करीब 12 बजे तक सभी मार्गों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया। वहीं शनिवार दोपहर बाद मौसम के अचानक करवट बदलते ही एक बार फिर से भारी बारिश हुई, जिससे यमुनोत्री हाईवे दोपहर करीब दो बजे ओजरी डबरकोट स्लाइड जोन में भूस्खलन होने से बाधित हो गया, जिससे यात्रियों से भरी एक टैक्सी ओजरी-डबरकोट भूस्खलन जोन के बीचों बीच फंस गई।
बताया जा रहा है कि 300 मीटर लंबे हिस्से को पार कर रही टैक्सी के आगे अचानक भूस्खलन हो गया, लेकिन चालक के लौटने से पहले ही स्लाइड जोन के पिछले हिस्से में भी भूस्खलन हो गया। इससे यात्रियों से भरी टैक्सी स्लाइड जोन के बीच में ही फंस गई। हालांकि यह हिस्सा सुरक्षित होने के कारण यात्रियों को किसी तरह का खतरा नहीं है। सड़क अवरुद्ध होते ही मौके पर मौजूद एनएच कर्मियों ने हाईवे को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। एनएच के एई धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि टैक्सी व उसमें मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें निकालने के लिए मलबा हटाया जा रहा है।