फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri Dham: Dilapidated Horse Halt; Laborers Forced to Spend Nights in the Open

यमुनोत्री धाम : बदहाल घोड़ा पड़ाव, खुले में रात बिताने को मजबूर मजदूर

Tue, 21 Apr 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 21 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Dham: Dilapidated Horse Halt; Laborers Forced to Spend Nights in the Open
कपाट खुलने के बाद भी यमुनोत्री में व्यवस्था नहीं, घोड़ा पड़ाव की दुर्दशा पर मजदूरों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन




बड़कोट। कपाट खुलने के बाद भी यमुनोत्री धाम में घोड़ा पड़ाव की ऊपरी मंजिल बदहाल स्थिति में है। इससे मजदूर खुले में बैठने को मजबूर हैं। जिला पंचायत ने घोड़ा पड़ाव को व्यवस्थित नहीं रखा है। वहां पर सफाई तक नहीं की है। सीढि़यां भी टूटी-फूटी हालत में है।

यमुनोत्री धाम में जिला पंचायत की ओर से कुली एजेंसी के मजदूरों के लिए काफी समय पहले घोड़ा पड़ाव बनाया गया था। इसके ऊपरी मंजिल पर ठहरने, रुकने की व्यवस्था रहती है लेकिन धरातल पर आलम यह है कि लाखों का राजस्व के बाद भी मजदूरों की सुविधा के लिए बनाया गया घोड़ा पड़ाव बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन




ऊपरी मंजिल पर जगह-जगह जला कूड़ा करकट बिखरा पड़ा है। इसके अलावा सीढ़ी भी टूटी हुई होने ऊपरी मंजिल पर आने-जाने की दिक्कत हो रही है। इस पर मजदूरों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि घोड़ा पड़ाव में सफाई नहीं होने से वे आराम नहीं कर पा रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। घोड़ा पड़ाव में सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed