फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Workers upset due to lack of labor enforcement officer

श्रम प्रवर्तन अधिकारी नहीं होने से श्रमिक परेशान

Mon, 09 Aug 2021 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Workers upset due to lack of labor enforcement officer
जिले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी का पद सात माह से खाली है, जिससे श्रमिकों के आवेदनों पत्रों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। भारत मजदूर संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी की नियुक्ति के साथ श्रमिकों को पूर्व की भांति विवाह के लिए एक लाख की सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में संगठन के भारत मजदूर संगठन के अध्यक्ष बृजपाल सिंह ने कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी का पद खाली होने से श्रमिकों के विवाह अनुदान, मृत्यु अनुदान की आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। उन्होंने श्रमिक पंजीकरण की व्यवस्था को ऑनलाइन की जगह ऑफ लाइन करने की मांग की। उन्होंने श्रमिकों की मृत्यु होने पर पूर्व की भांति तीन लाख 10 हजार का लाभ देने और अन्य योजनाओं में भी बढ़ोत्तरी करने की मांग की है। उन्होंने मांगों का निस्तारण न होने पर 23 अगस्त को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में संगठन की महामंत्री सुनीता, स्वराजी, हुकमी देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed