फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Women set fire to a liquor shop

महिलाओं ने शराब की दुकान पर लगाई आग

Thu, 20 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 20 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन

पीपल मंडी नगुण क्षेत्र में शराब की दुकान शिफ्ट होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने शराब की दुकान में पहुंचकर प्रदर्शन किया और दुकान पर आग लगा दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं देर शाम ठेका मालिक ने पांच महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


नगर में हाईवे पर लंबे समय से अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित हो रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाइवे से शराब की दुकान दूर खोलने को लेकर शराब व्यवसायी अप्रैल से दुकान खोलने के प्रयास में जुटे थे, लेकिन इस बीच क्षेत्र में महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने को लेकर भारी विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को शराब व्यवसायियों ने पीपल मंडी के पास एक पुराने मकान में शराब की दुकान का संचालन शुरू कर दिया था, लेकिन जैसे ही स्थानीय महिलाओं को शराब की दुकान खुलने की भनक लगी तो वे मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन करने लगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शराब की दुकान पर 10 पेटी शराब को नष्ट कर दुकान पर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़ व तहसीलदार चंदन सिंह राणा ने महिलाओं को समझाया और आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। हालांकि इसके बाद उन्होंने पीपल मंडी बाजार में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि नगर क्षेत्र में शराब की दुकान खुली, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शनकारियों में सभासद राकेश नौटियाल, सुशीला भट्ट, सीमा भट्ट, प्रमिला रावत, शांति देवी, ममता देवी, संगीत देवी, कविता भट्ट, सुभाष नौटियाल, सुरेंद्र सिंह पंवार आदि शामिल रहे। वहीं देर शाम ठेका मालिक रघुनंदन नौटियाल ने धरासू थाने पहुंचकर पांच महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने दुकान में आग लगाने व शराब नष्ट करने के साथ ही गल्ले में रखी 14 हजार 580 रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ किया है। थाना प्रभारी नंदलाल रुड़ी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed