फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Women learned mushroom production

महिलाओं ने सीखा मशरूम उत्पादन

Wed, 29 Sep 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Women learned mushroom production
विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम पंचायत नाल्ड में आयोजित दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े 20 स्वयं सहायता समूहों की 46 महिला सदस्यों ने मशरूम उत्पादन की जानकारी ली।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनील राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में परंपरागत तरीकों से कई लोग खेती कर रहे हैं, जो अब प्रशिक्षण उपरांत नए कौशल के साथ कार्य को स्वरोजगार में अपनाकर अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकते हैं। संस्थान के निदेशक प्रमोद कुमार व नव नियुक्त निदेशक हृदय कमल ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण समन्वयक जगत सिंह राणा व नैना राणा ने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन के ब्लाक मिशन प्रबंधक सतीश नौटियाल, आशीष चौहान, विपिन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed