{"_id":"584986974f1c1bf95944a033","slug":"women-broke-pilar-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने तोड़े पिलर, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने तोड़े पिलर, किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 08 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
एनआईएम से पोखरी गांव तक सड़क निर्माण का पड़ोसी डांग गांव के ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया है। डांग गांव की महिलाओं ने एनआईएम बैंड में सड़क के लिए खोदे जा रहे पिलरों को तोड़ डाला और प्रदर्शन किया। एसडीएम भटवाड़ी ने मौके पर ग्रामीणों को शांत किया।
वर्ष 2002 में एनआईएम बैंड से पोखरी गांव के लिए स्वीकृत महज 800 मी. सड़क विरोध के चलते आगे बढ़ नहीं पा रही है। डांग के ग्रामीण एनआईएम से सड़क निर्माण में सैकड़ों पेड़ों कटने की बात कहकर पर्यावरण के नाम पर शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण इसको लेकर हाईकोर्ट में भी जा चुके हैं। हालांकि ग्रामीणों की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अब जबकि सड़क निर्माण की कवायद शुरू होने लगी है, तो डांग के ग्रामीण फिर से विरोध पर अड़ गए हैं।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एनआईएम बैंड पहुंचकर सड़क निर्माण का विरोध किया। ग्रामीण बच्चन सिंह गुर्साइं ने कहा कि एनआईएम से सड़क गई, तो उनके जंगल को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने डांग से सड़क का सर्वे कराने की बात कही। वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीएम भटवाड़ी सौरभ असवाल ने ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम असवाल ने कहा कि यदि ग्रामीण नहीं मानते हैं, तो मजबूर प्रशासन को कानूनी कार्रवाई अमल में लानी पड़ेगी।