फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The struggle to save the red paddy amidst adverse weather conditions.

Uttarkashi News: मौसम की मार के बीच लाल धान बचाने की जद्दोजहद

Sun, 11 Oct 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 11 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
The struggle to save the red paddy amidst adverse weather conditions.
किसानों को बारिश का डर, कटी फसल भीगने से बचाने की चिंता
विज्ञापन

पुरोला। रवांई घाटी में लाल धान की कटाई के बीच इस बार किसानों की सबसे बड़ी चिंता फसल को समय पर समेटने की है। मौसम के बदलते मिजाज ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश हुई तो खेतों में कटी फसल भीगने और दानों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा है। ऐसे में किसान मौसम साफ रहने के बीच जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं।
पुरोला, मोरी और नौगांव विकासखंड के गांवों में किसान सुबह से शाम तक खेतों में काम कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य कटाई में हाथ बंटा रहे हैं। कहीं धान के पूले खेतों में सुखाए जा रहे हैं तो कहीं फसल को खलिहानों तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों के सामने चुनौती केवल कटाई पूरी करने की नहीं बल्कि तैयार उपज को बारिश से बचाकर उसकी गुणवत्ता बनाए रखने की भी है।
विज्ञापन

किसान कैलाश उनियाल, हकूमत सिंह, नवीन गैरोला, ओमप्रकाश गैरोला और सुदामा प्रसाद बताते हैं कि इस साल फसल के दौरान कभी अधिक बारिश तो कभी लंबे समय तक सूखे जैसी स्थिति रही। अब कटाई के समय बारिश की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि धान भीगने से गुणवत्ता प्रभावित हुई तो बाजार में उचित दाम मिलने की उम्मीद को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवांई घाटी का पारंपरिक लाल धान अपने स्वाद और पौष्टिकता के लिए जाना जाता है। कृषि विशेषज्ञ विकेश तोमर ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने, कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने और भंडारण से पहले धान को अच्छी तरह सुखाने की सलाह दी है। फिलहाल किसानों की कोशिश है कि मौसम बिगड़ने से पहले फसल सुरक्षित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed