{"_id":"6acb972af1c44dd597053bf8","slug":"bros-repair-work-exposed-road-in-gangori-in-bad-shape-again-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122721-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बीआरओ की मरम्मत की खुली पोल, गंगोरी में फिर बदहाल हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बीआरओ की मरम्मत की खुली पोल, गंगोरी में फिर बदहाल हुई सड़क
Sun, 11 Oct 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बने गड्ढों पर भरा पानी, दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही हुई जोखिमभरी
उत्तरकाशी। गंगोरी में गंगोत्री हाईवे पर बने गड्ढे पानी से भरकर तालाब में तब्दील हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस हिस्से से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है जिससे रात के समय हादसों की आशंका बनी हुई है।
गंगोरी वन विभाग बैरियर से आगे करीब 300 मीटर हिस्से में हाईवे की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं जिनमें पानी जमा होने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई है। कुछ दिन पहले सीमा सड़क संगठन ने इन गड्ढों को मिट्टी से भरा था लेकिन सड़क की स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। यात्रा सीजन समाप्ति की ओर है, लेकिन गंगोत्री हाईवे की बदहाली दूर नहीं हो पाई है।
पूरे यात्रा सीजन में यात्रियों को खस्ताहाल सड़क पर हिचकोले खाते हुए गंगोत्री धाम पहुंचना पड़ा। गंगोरी के अलावा तेखला, गंगोरी पुलिस चौकी और गंगोरी बस्ती के पास भी हाईवे पर गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गड्ढों को मिट्टी से भरकर केवल खानापूर्ति की जा रही है। यही वजह है कि कुछ समय बाद सड़क की हालत दोबारा खराब हो जाती है। लोगों ने हाईवे की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में बीआरओ के कमांडर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।