फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi won 32 medals at the state-level sports competition.

Uttarkashi News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्तरकाशी ने जीते 32 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi won 32 medals at the state-level sports competition.
जूडो, ताइक्वांडो और कुश्ती में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्तरकाशी ने ओवरऑल तृतीय स्थान हासिल किया। इसमें मातली स्थित अजीम प्रेमजी स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो, ताइक्वांडो और कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, सात रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया।
हाल ही में देहरादून में हुई राज्य स्तरीय खेल के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सागर, प्राची, सत्यम और आर्यन ने स्वर्ण पदक जीते। आरुषि चौहान ने रजत पदक हासिल किया, जबकि प्रिंस, सिमरन, अंशिका रावत, दिव्यांशी, शिवम, तुलिका और आदित ने कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, जूडो में तुलिका, सिमरन, आयुष, सागर और आर्यन ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

वहीं, प्राची, रीवा, प्रिंस, आलोक और सोम ने रजत पदक हासिल किए। जबकि गुंजन ने कांस्य पदक जीता। कुश्ती में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले की उपलब्धि में योगदान दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक आलोक, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील बिष्ट, जिला खेल समन्वयक शूरवीर पडियार और रमेश चौहान, चंदन कुंद्रा, हिमांशु जोशी ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed