फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Wishing a good harvest by putting the soil of Thathi Poojan in the field

थाती पूजन की मिट्टी खेत में डालकर अच्छी फसल की कामना

Fri, 01 Jan 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Wishing a good harvest by putting the soil of Thathi Poojan in the field
प्रखंड के महर गांव में नौ साल बाद थाती पूजा का आयोजन किया गया। नौ दिन तक मां राज राजेश्वरी की विशेष पूजा-अर्चना के दौरान पांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीणों में थाती पूजन की मिट्टी अपने खेतों में डालकर अच्छी फसल की कामना की।
विज्ञापन

महर गांव में प्रत्येक तीन साल बाद थाती पूजा का आयोजन किया जाता है। अनुष्ठान में मां राज राजेश्वरी का आशीर्वाद लेने के लिए दूरस्थ गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। थाती पूजन पुजारी पं. हरिकृष्ण उनियाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार महावीर रवांल्टा ने बताया कि गांव की खुशहाली के लिए थाती पूजा की परंपरा है। अनुष्ठान शुरू होने पर ग्रामीण अपने खेतों से थोड़ी मिट्टी लाकर थाती पर रखते हैं। पूजा समापन के बाद इस मिट्टी को ग्रामीण अपने खेतों में डाल देते हैं। मान्यता है कि इससे खेतों में अच्छी फसल होती है और धन धान्य भंडार भरे रहते हैं। इस मौके पर गांव के प्रधान धर्मेंद्र रावत, जितेंद्र रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रेपन सिंह पंवार, पृथ्वी सिंह रावत, मनवीर सिंह, सोबत सिंह पंवार, जगवीर रजवार, दशरथ पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed