{"_id":"6ae88e5e8c3a1c29be0dfbe9","slug":"wires-hanging-over-houses-pose-a-risk-of-accidents-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123138-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मकानों के ऊपर झूल रहे तार, हादसों का बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मकानों के ऊपर झूल रहे तार, हादसों का बना खतरा
Mon, 02 Nov 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम समाधान करने के लिए नहीं हैं गंभीर
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में मकानों और सड़कों के ऊपर जगह-जगह झूल रहे बिजली, केबल और अन्य विभागों के तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। कई स्थानों पर तारों का जाल इस कदर उलझा हुआ है कि हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर हैं।
स्थानीय व्यापारी सुरेंद्र गंगाड़ी, अजय प्रकाश बड़ोला, विष्णुपाल रावत, राजेंद्र व्यास, विनय पंवार, कुलवीर सिंह, मान सिंह गुसाईं ने बताया कि नगर क्षेत्र में नगर पालिका, विद्युत विभाग और केबल नेटवर्क से जुड़े तार जगह-जगह भवनों के ऊपर से गुजर रहे हैं। कई स्थानों पर ये तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं जबकि कुछ जगहों पर आपस में उलझकर अव्यवस्थित जाल का रूप ले चुके हैं।
इससे भवन स्वामियों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तेज हवा और खराब मौसम के दौरान तारों से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराने और सभी अव्यवस्थित तारों को चिह्नित कर संबंधित विभागों के माध्यम से व्यवस्थित करवाने की मांग की है।