फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Will announce soon in Gopal Rawat's name: CM

गोपाल रावत के नाम पर जल्द करेंगे घोषणा : सीएम

Wed, 05 May 2021 08:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Will announce soon in Gopal Rawat's name: CM
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी पहुंचकर गंगोत्री के निवर्तमान विधायक स्व. गोपाल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने उनके द्वारा प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकृति देने के साथ ही जल्द ही उनके नाम पर क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा करने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी जिला कार्यालय के बैठक कक्ष का नाम स्व. गोपाल रावत मेमोरियल कक्ष रखने की घोषणा की।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक रावत की तेरहवीं के दिन पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी पत्नी शांति रावत, पुत्र आदित्य रावत, पुत्री तरंगिणी एवं देवयानी को ढांढस बंधाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि स्व. रावत में संगठन की जबर्दस्त क्षमता थी। जिले प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अपने अंत समय में स्वास्थ्य बहुत खराब होने के बावजूद स्व. रावत वर्चुअल बैठक में शामिल हुए और उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राष्ट्रीय मंत्री डा. स्वराज विद्वान, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, विक्रम रावत, सुधा गुप्ता, चंदन पंवार, शैलेंद्र कोहली, विनीता रावत, जगमोहन रावत, पवन नौटियाल, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा 18 से 45 वर्ष के लोगों का टीकाकरण
उत्तरकाशी। कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए अधिक से अधिक संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। उत्तराखंड में 18 से 45 आयु के पचास लाख से अधिक युवाओं को फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। अभी ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। जल्द ही वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। राज्य में अभी 6 ऑक्सीजन प्लांट हैं। जल्द ही एम्स सहित अन्य जनपदों के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इस मौके पर डीएम मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed