फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Whoever comes to the shelter of the mother is blessed: Pt. Pathak

मां की शरण में जो आता है उसका कल्याण होता : पं. पाठक

Mon, 29 Sep 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 29 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Whoever comes to the shelter of the mother is blessed: Pt. Pathak
उत्तरकाशी। सिद्धपीठ मां रेणुका मंदिर परिसर में नवरात्र पर श्रीमद् देवी भागवत कथा चल रही है। पंडित श्रीगंगाधर पाठक ने देवी के नौ अवतारों के बारे में बताया।
विज्ञापन

गढ़ पर्वत पर स्थित सिद्धपीठ मां रेणुका मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के नौवें दिन व्यास पीठ से पंडित श्रीगंगाधर पाठक ने कहा कि देवी भगवती जगत की मां हैं जो भी मां की शरण में आता है उसका कल्याण होता है। उन्हाेंने देवी के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया। कहा कि देवी सर्वशक्तिमान है। जब-जब धरती पर पाप बढ़े हैं मां भगवती ने अलग-अलग रूपों में अवतार लिया। कथा पांडाल में बरसाली के आराध्य नागराजा, सिंगोट के नागराजा की डोली, पाव गांव से भगवान नरसिंह देवता, बौन गांव से नागराजा, पंजीयाल गावं से मां भगवती और मातली से कपिल मुनि महाराज, सिद्ध पीठ मां रेणुका सहित 18 गांवों के आराध्य देव डोली विराजमान है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष आलेंद्र सिंह बिष्ट, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जगेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र पंवार, देशराज सिंह बिष्ट, राजबीर नेगी, जगेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed