फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Website stopped paying contractors hanging

वेबसाइट बंद होने से लटका ठेकेदारों का भुगतान

Sun, 08 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 08 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

लोनिवि की वेबसाइट बंद होने से ठेकेदारों का भुगतान लटक गया है। भुगतान लटकने से विभाग में पंजीकृत 400 ठेकेदारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। ठेकेदार संघ का कहना है कि उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों पर लाखों खर्च किए हैं।

विज्ञापन


अक्तूबर में शासन ने विभाग की सरकारी वेबसाइट बंद कर दी थी, जिससे ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो पाए। भुगतान नहीं होने से परेशान कई ठेकेदारों ने अपने निर्माण कार्य आधे-अधूरे छोड़कर बंद कर दिए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि उनके पास लेबर को देने के लिए पैसा नहीं है और ना ही बगैर भुगतान के जेसीबी चलाने के लिए डीजल मिल पा रहा है।
विज्ञापन


पंजीकृत ठेकेदार संघ ने बैठक आयोजित कर राज्यपाल को भी पत्र भेजा है। संघ के अध्यक्ष दयाचंद रमोला ने बताया कि अक्तूबर में लोनिवि की वेबसाइट को शासन ने बंद कर दिया था, जो आज तक नहीं खुल पाई है। इससे ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मोहन प्रसाद सिलवाल, दीवान सिंह असवाल, जगमोहन चंद, विशालमणी डिमरी, अर्जुन रावत, विनोद डोभाल आदि मौजूद थे। ईई लोनिवि बीडी भट्ट का कहना है कि विभाग के पास करीब एक करोड़ के भुगतान रुके हैं। अक्तूबर में शासन ने विभाग की वेबसाइट बंद कर दी थी, तब से ठेकेदारों को हम भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। साइट कब तक खुलेगी इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed