फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   water source dry in chamoli

चमोली जिले के कई पेयजल स्रोत सूखे

Mon, 25 Apr 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 25 Apr 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
water source dry in chamoli
पानी

छह माह तक हिमाच्छादित रहने वाले चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में कई प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं। पर्यावरणविद् की मानें तो बारिश न होने से पेयजल स्रोत सूख रहे हैं वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि परियोजनाओं की भूमिगत सुरंगों के निर्माण के चलते स्रोतों के सूखने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलंग गांव और जोशीमठ के बीच स्थित जोगीधारा प्राकृतिक झरना इस वर्ष सूख गया है। उर्गम घाटी में सदाबहार बहने वाला पंचधारा स्रोत के चार धारे भी सूख गए हैं। यहां अब एकमात्र पंचधारा लोगों की प्यास बुझा रहा है। यही स्थिति जोशीमठ के ढाक गांव के पेयजल स्रोत की है।
विज्ञापन


हेलंग के समीप पल्ला गांव में पेयजल स्रोत पर पानी की मात्रा कम होने से ग्रामीण स्रोत से पानी भरने के लिए रतजगा कर रहे हैं। जोशीमठ ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी और पल्ला गांव के प्रधान मनबर सिंह का कहना है कि पल्ला गांव के ठीक नीचे पीपलकोटी-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की भूमिगत सुरंग और ढाक गांव के नीचे तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना की सुरंग बन रही है, जिससे पेयजल स्रोत भूमिगत होने के साथ ही सूख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि समय पर बारिश और बर्फबारी न होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ नहीं जमी है, जिससे पेयजल स्रोतों पर पानी की मात्रा में कमी आ रही है। वहीं हाइड्रो ज्यूलोजिकल सर्वेयर देहरादून के डा. दिनेश सती ने कहा कि परियोजना सुरंगों से पेयजल स्रोतों पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है। जहां पेयजल स्रोत सूख रहे हैं हो सकता है वहां पेड़-पौधों की मात्रा कम हो और बारिश की कमी के चलते स्रोत सूख रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed