फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi Silkyara Tunnel Ward in danger due to debris of Polgaon-Silkyara tunnel

Uttarkashi: पोलगांव-सिलक्यारा सुरंग के मलबे से वार्ड नंबर-7 को खतरा...सुरक्षा के नहीं किए गए इंतजाम

Fri, 01 Mar 2024 01:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2024 01:08 PM IST
सार

वार्ड नंबर-7 की तलहटी में सुरंग का मलबा  डंप किया जा रहा है। इस डंपिंग ग्राउंड पर किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार के इंतजाम नहीं होने के कारण अन्य स्थानों से भी वहां पर मलबा डाला जा रहा है, जिससे वहां पर मलबे का बड़ा पहाड़ा खड़ा होता जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Tunnel Ward in danger due to debris of Polgaon-Silkyara tunnel
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका बड़कोट क्षेत्र के वार्ड नंबर-सात की तलहटी पर निर्माणाधीन पोलगांव सिलक्यारा सुरंग का डंपिंग जोन बनाया गया है। डंपिंग जोन में किसी प्रकार की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे यह आगामी बरसात में कुछ हिस्सों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा पोलगांव सुरंग निर्माण कार्य के मलबे की डंपिंग के लिए उपराड़ी खड्ड का चयन किया गया है। इस डंपिंग ग्राउंड पर किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार के इंतजाम नहीं होने के कारण अन्य स्थानों से भी वहां पर मलबा डाला जा रहा है, जिससे वहां पर मलबे का बड़ा पहाड़ा खड़ा होता जा रहा है।
विज्ञापन


पानी के निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए
मलबे की डंपिंग तो की गई, लेकिन वहां पर किसी प्रकार की पानी के निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। इससे अब यह आगामी बरसात में वार्ड नंबर सात और 6 की आवासीय बस्ती के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  भाजपा ने शुरू किया 'आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान'...सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही डंपिंग जोन में सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया जाता है, तो बरसात में पूरा मलबा पानी के साथ लोगों के घरों में घुस सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा के उपायों की मांग की है। इधर, एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद्र रमोला ने कहा कि इसे गंभीरता के साथ दिखवाया जाएगा। बिना सुरक्षा इंतजाम के आधा-अधूरा डंपिंग ग्राउंड छोड़ना गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed