{"_id":"612e52a38ebc3e7a1e6fff22","slug":"villagers-who-went-to-fitadi-s-bugyal-missing-utter-kashi-news-drn3890339103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिताड़ी के बुग्याल गए ग्रामीण लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिताड़ी के बुग्याल गए ग्रामीण लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुग्यालों से भेड़पालक का शव लेने गए करीब 12 ग्रामीण लापता हो गए हैं। प्रशासन ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम को लापता ग्रामीणों की तलाश में भेज दिया है।
मोरी विकासखंड के भितरी गांव निवासी भेड़पालक विरस्तू की फिताड़ी के बुग्यालों में मौत हो गई थी। यह 60 किलोमीटर दूर स्थित बुग्याल में भेड़-बकरियों को चुगाने गया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व बारिश में भीगने के कारण उसकी तबियत खराब हो गई और प्रथामिक उपचार की व्यवस्था न होने के कारण उसकी वहां मौत हो गई।
विरस्तू के साथियों ने किसी तरह यह सूचना गांव तक पहुंचाई। इस पर सोमवार सुबह फिताड़ी गांव के करीब एक दर्जन ग्रामीण विरस्तू के शव को लाने के लिए बुग्याल क्षेत्र में गए, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे। वहीं स्थानीय प्रशासन ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ व राजस्व विभाग की टीम को रवाना कर दिया है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि फिताड़ी बुग्याल गांव से करीब 60 किमी दूर है इसलिए ग्रामीणों को वहां से आने में समय लग रहा होगा। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम को सुबह ही घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। भीतरी, फिताड़ी आदि गांवों में कनेक्टिविटी न होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा है।