फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers took blessings of Dev Dolis

ग्रामीणों ने लिया देव डोलियों का आशीर्वाद

Fri, 09 Sep 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers took blessings of Dev Dolis
गणेश जन्मभूमि डोडीताल के अगोड़ा गांव में डोडीराजा गणेश जन्मोत्सव एवं पर्यटन मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों ने देव डोलियों का आशीर्वाद लिया। वहीं पर्यटकों ने देव संस्कृति, लोकनृत्य व पहाड़ी भोज का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

केलशू घाटी के करीब आठ गांव के ग्रामीणों की ओर से अगोड़ा में गणेश चतुर्दशी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। 7 से 9 सितंबर तक चले मेले में लोक नृत्य रासो तांदी, भजन कीर्तन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेले में पहुंची बासुकी नाग देवता अगोड़ा, नारायण देवता थाती माता, दानवां देवता आदि की देव डोलियों के ग्रामीणों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेले में मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के महामंत्री प्रताप रावत ने कहा कि मेले के संरक्षण और संवर्धन के लिए ग्राम स्तर पर ही प्रयास की जरूरत है। इस मौके पर पर्यटन समिति के अध्यक्ष कमल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, ग्राम प्रधान अगोड़ा मुकेश पंवार, भंकोली प्रधान सोनम रावत, डोडीताल मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed