फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers protested against substandard asphaltization

ग्रामीणों ने किया घटिया डामरीकरण का विरोध

Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against substandard asphaltization
बड़कोट में राजगढ़ी गगटाडी मोटर मार्ग पर किया गया डामरीकरण। - फोटो : UTTER KASHI
राजगढ़ी गंगटाड़ी मोटर मार्ग पर घटिया डामरीकरण से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घटिया डामरीकरण का विरोध किया। साथ ही मानकों के अनुरूप काम न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, प्रधान फरी एकादशी देवी, कोटी खेमराज, गंगटाड़ी सतीश सेमवाल आदि के साथ मौके पर जाकर घटिया डामरीकरण का विरोध किया। उन्होंने साइट इंचार्ज के माध्यम से अधिशासी अभियंता लोनिवि बड़कोट को पत्र सौंपा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पौने एक करोड़ की लागत से बने मोटर मार्ग पर 77 लाख की लागत से छह किमी राजगढ़ी से गंगटाड़ी तक डामरीकरण हो रहा है, लेकिन विभागीय मिलीभगत से बिना नाली निर्माण व सड़क के किनारों पर फैला मलबा हटाए बिना ही डामरीकरण कर लीपापोती कर बजट को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, ईई लोनिवि मूलचंद गुप्ता ने स्वीकार किया है कि डामरीकरण मानकों अनुरूप नहीं हो रहा है, जिसे रुकवा कर साइट इंचार्ज का स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही ठेकेदारों को नोटिस जारी किया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed