{"_id":"b822761790c05a883f1e272e73f8832d","slug":"villagers-continue-to-picket-for-the-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए ग्रामीणों का धरना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए ग्रामीणों का धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 02 Dec 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौंतरी आईटीआई के लिए अपनी जमीन दान देने वाले अनुसूचित जाति के परिवारों ने संस्थान में नौकरी की मांग को लेकर नवें दिन भी धरना जारी रखा।
धौंतरी में आईटीआई के लिए भेटियारा गांव के अनुसूचित जाति के परिवारों ने अपनी 40 नाली जमीन दान दी थी। उस समय प्रशासन की ओर से इन परिवारों के लोगों को आईटीआई में नियुक्तियों में वरीयता देने का आश्वासन दिया गया था।
अब संस्थान में नियुक्तियां चल रही हैं, लेकिन भूमि अध्याप्त परिवारों को वरीयता देने के बजाय बाहरी लोगों को नौकरी पर रखा जा रहा है।
इससे गुस्साए भूमि अध्याप्त परिवार बीते 24 नवंबर से धौंतरी उपतहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं। बुधवार को गंगा देवी, हेमलता देवी, राजूदास, मथुरा देवी, चकोरी देवी, बर्फी देवी, पन्ना देवी, पूर्णी देवी, मनीष आर्य, भाग्येश्वरी, रघुवीर दास, जयंती लाल आदि धरने पर बैठे।