{"_id":"690205f28581a556870aafbe","slug":"villagers-are-troubled-due-to-lack-of-mobile-connectivity-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-115646-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से ग्रामीण परेशान
Wed, 29 Oct 2025 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
आपातकालीन सेवाओं का लोगों को नहीं मिल पा रहा है लाभ
पुरोला। मोरी के सुदूरवर्ती गांव में आज भी मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलन पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि नेटवर्क नहीं होने से उन्हें आपातकालीन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि वे स्वयं के संसाधनों से मरीजों को अस्पताल तक लाते हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल को पत्र भेजकर जल्द ही क्षेत्र में नेटवर्क सुविधा बहाल करने की मांग की।
ब्लॉक के सुदूरवर्ती आरकोट बंगाण, फतेपर्वत, पंचगांई सहित हरकीदून घाटी के ओसला, गंगाड, पवाणी, ढाटमीर, तालुका क्षेत्र में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप है। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीणों और छात्रों को भारी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। साथ ही नेटवर्क बाधित होने से न सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सूचना आदान प्रदान नहीं हो पाती है।
बीते सोमवार को क्षेत्रीय भ्रमण पर पहुंचे पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल को ग्रामीणों ने क्षेत्र में नेटवर्क की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों संजय रावत, प्रमोद रावत, मनमोहन चौहान, विनोद रावत ने बताया कि हालात इतने खराब हैं कि किसी जरूरी कॉल के लिए लोगों को हिमाचल सीमा से सटी पहाड़ियों पर कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
नेटवर्क नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा, पुलिस, फायर सर्विस व जिला प्रशासन से संपर्क करने में भी दिक्कत हो रही है।