फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers are angry due to lack of asphalting of the road

Uttarkashi News: सड़क का डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष

Wed, 29 May 2024 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 29 May 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry due to lack of asphalting of the road
उत्तरकाशी। बाड़ागड्डी क्षेत्र के किशनपुर गांव की सड़क का लोक निर्माण विभाग की ओर से डामरीकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सात माह पूर्व विभाग ने डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी थी, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

किशनपुर गांव के प्रधान श्रीदेव मराठा, बीडीसी सदस्य जगवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2008-09 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव को उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए करीब चार किमी सड़क का निर्माण हुआ। पांच वर्ष पीएमजीएसवाई ने इसका रख-रखाव किया। उसके बाद यह गत वर्ष जून 2023 में नियमानुसार लोनिवि भटवाड़ी विकासखंड को हस्तांतरित हो गई थी, लेकिन उसके एक वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक डामरीकरण नहीं किया।
विज्ञापन

श्रीदेव मराठा ने बताया कि पहले पीएमजीएसवाई सड़क को उसके हाल पर छोड़ गई और अब लोनिवि भी इसकी अनदेखी कर रहा है। उन्होंने बताया कि सात माह पूर्व लोनिवि ने सड़क के डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की थी और आश्वासन दिया था कि अप्रैल-मई तक डामरीकरण पूरा हो जाएगा, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने 10 जून तक डामरीकरण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता नीरज अग्रवाल का कहना है कि ठेकेदार डामरीकरण के कार्य में देरी कर रहा है। ठेकेदार से लगातार वार्ता चल रही है कि जल्द ही डामरीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed