{"_id":"37f95a685911bb4b4a5c0ddabf7a9ce9","slug":"village-people-hopes-trevel-chief-secetry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव के दौरे पर टिकी ग्रामीणों की उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव के दौरे पर टिकी ग्रामीणों की उम्मीदें
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jun 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव के सरनौल गांव पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में पूर्व में हुई घोषणाओं पर अमल की उम्मीद जगी है। फिलहाल विभाग राजगढ़ी-सरनौल मोटर मार्ग के गड्ढे भरने में जुटा है।
विज्ञापन
क्षेत्र का सुदूरवर्ती सरनौल गांव विकास की दौड़ में काफी पिछड़ा हुआ है। वर्ष 2011 में यहां पहुंचे पूर्व सीएम निशंक ने सरनौल को पर्यटन ग्राम तथा सरूताल को पर्यटन सर्किट से जोड़ने और सरनौल तक सड़क डामरीकरण की घोषणा की थी। अभी तक इन घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
राजगढ़ी-सरनौल मोटर मार्ग के डामरीकरण की निविदा तो हुई, लेकिन चौदह माह बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया। अब बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव एन रविशंकर मेले में शामिल होने सरनौल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्य सचिव के पहुंचने से पुरानी घोषणाओं पर तेजी से काम हो सकेगा।