फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vaidik Nautiyal won the Shankhnaad competition

Uttarkashi News: शंखनाद प्रतियोगिता में वैदिक नौटियाल ने मारी बाजी

Thu, 27 Feb 2025 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 27 Feb 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Vaidik Nautiyal won the Shankhnaad competition
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

उत्तरकाशी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। शंखनाद प्रतियोगिता में वैदिक नौटियाल प्रथम रहे।
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज गुरु बख्श सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान ने किया। इस दौरान शंखनाद प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय के वैदिक नौटियाल प्रथम, श्लोक में सरस्वती विद्या मंदिर के सुशांत चौहान और जीआईसी उत्तरकाशी के आकाश भट्ट प्रथम रहे।
विज्ञापन

शिव तांडव में भागीरथी चिल्ड्रस एकेडमी प्रथम रही। कीर्तन प्रतियोगिता में गोपेश्वर कीर्तन मंडली प्रथम, तपोवनी माता मंडली द्वितीय और शिव मंदिर कीर्तन मंडली तृतीय रही। वहीं देर रात को हिमाचल के गायक एसी भारद्वाज, लोक कलाकार विवेक नौटियाल, स्वराज नैथानी की टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के निर्णायकों की भूमिका में विंध्य प्रसाद भट्ट, माधव भट्ट, रविंद्र नौटियाल, अजय नौटियाल, मुकुल बडोनी, संजय सिंह रहे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय सिंह, सिविल जन सीनियर डिविजन जयश्री राणा, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रकाश चंद्र, न्यायिक मजिस्ट्रेट चैरव बत्रा, शैलेंद्र अमोली, प्रताप सिंह बिष्ट, शैलेंद्र नौटियाल, कन्हैया सेमवाल, सुभाष, ममराज, मोहन डबराल, सुरेंद्र गंगाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed