फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi: 1920 elected unopposed in three-tier panchayat elections

उत्तरकाशी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1920 निर्विरोध चुने गए

Sun, 13 Jul 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 13 Jul 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi: 1920 elected unopposed in three-tier panchayat elections
जिले में 4347 नामांकन मिले वैध, सभी पदों पर 482 लोगों ने लिए नाम वापस
विज्ञापन

उत्तरकाशी/मोरी/पुरोला/नौगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर नाम वापसी और निर्विरोध चयन के बाद अब 1946 प्रत्याशी मैदान में है। जिले में 4347 नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से सभी पदों पर कुल 482 लोगों ने नाम वापस लिए। वहीं 1920 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
जनपद में सदस्य ग्राम पंचायत पद पर 1840 वैध नामांकन के बाद 22 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। वहीं 1768 निर्विरोध चुनने के बाद अब 49 लोग चुनावी मैदान में है। वहीं ग्राम प्रधान पद पर 1582 वैध नामांकन के बाद 306 लोगों ने नाम वापस लिए और 130 निर्विरोध चुने जाने के बाद 1148 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 759 वैध नामांकन के बाद 136 लोगों ने नाम वापस लिए और 22 निर्विरोध बनने के बाद 601 चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत सीट पर 166 वैध नामांकन के बाद 18 लोगों ने नाम वापस लिए। इस पद पर कोई निर्विरोेध नहीं चुना गया और उसके बाद 148 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। मोरी ब्लॉक में 70 ग्राम पंचायत से 24 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य में चार निर्विरोध चुने गए और 212 वार्ड सदस्य निर्विरोध बने। पुरोला प्रखंड की 45 ग्राम पंचायत और 22 क्षेत्र पंचायत सीटों में से 12 ग्राम पंचायतों और 2 क्षेत्र पंचायत सीटों पर आपसी सहमति और सौहार्द के चलते निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जनपद के सबसे बड़े ब्लॉक नौगांव में इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 40 प्रधान और 5 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इनके निर्विरोध चुने जाने की सिर्फ औपचारिकता शेष रह गई है। नौगांव ब्लॉक में 134 ग्राम पंचायतें और 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वहीं डुंडा विकासखंड के कौड़ा फेडी में भी पूनम नेगी को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed