{"_id":"6ab94ff8c921ccbff102dd83","slug":"uttarkashi-121-trekkers-stranded-amidst-snowfall-on-gomukh-tapovan-route-were-safely-rescued-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: गोमुख-तपोवन पर बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रेकर्स को किया सुरक्षित रेस्क्यू, गंगोत्री धाम पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: गोमुख-तपोवन पर बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रेकर्स को किया सुरक्षित रेस्क्यू, गंगोत्री धाम पहुंचाया
Sun, 27 Sep 2026 10:54 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:54 PM IST
सार
बीते दो-तीन दिनों के दौरान 121 लोग गंगोत्री से गोमुख और तपोवन ट्रैक पर ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए गए थे। शनिवार दोपहर बाद गोमुख-तपोवन क्षेत्र में अचानक तेज बर्फबारी शुरू होने के कारण ट्रेकर्स रास्ते में फंस गए।
विज्ञापन
ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोमुख और तपोवन ट्रैक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रेकर्स को गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गंगोत्री धाम पहुंचा दिया है। रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों के दौरान 121 लोग गंगोत्री से गोमुख और तपोवन ट्रैक पर ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए गए थे। शनिवार दोपहर बाद गोमुख-तपोवन क्षेत्र में अचानक तेज बर्फबारी शुरू होने के कारण ट्रेकर्स रास्ते में फंस गए। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ था।
विज्ञापन
गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखु बैरियर प्रभारी वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया कि शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण गोमुख और तपोवन क्षेत्र में कई ट्रेकर्स के फंसे होने की सूचना मिली थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को वन विभाग की टीम ने ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
आफत की बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे; दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के दौरान लगातार बर्फबारी और जगह-जगह हिमस्खलन के खतरे के कारण टीम को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने अभियान जारी रखा और रविवार शाम तक गोमुख एवं तपोवन क्षेत्र में फंसे सभी 121 ट्रेकर्स को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचा दिया।
रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स को आवश्यक जानकारी और सुरक्षा निर्देश देने के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।