फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Under the gate system, now vehicles will be stopped for half an hour

गेट सिस्टम के तहत आधे घंटे ही रोका जाएगा वाहनों को

Mon, 23 May 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Under the gate system, now vehicles will be stopped for half an hour
गंगोत्री हाईवे पर गेट सिस्टम के तहत यात्री वाहनों को अधिकतम आधे घंटे ही रोका जाएगा। पूर्व में यात्री वाहनों को एक से दो घंटे तक रोका जा रहा था। जिस पर स्थानीय व्यापारियों ने नाराजगी जताई थी। व्यापारियों का कहना था कि अधिक देर तक वाहन रोके जाने से यात्री मुख्य पड़ावों पर नहीं रुक रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने गंगोत्री हाईवे पर गेट सिस्टम के तहत यात्री वाहनों को अधिकतम आधा घंटे ही रोके जाने का निर्णय लिया है। पूर्व में पुलिस गेट सिस्टम के तहत वाहनों को एक से दो घंटे तक रोक रही थी, जिससे यात्रियों को सफर तय करने में काफी समय भी लग रहा था। वहीं अधिक समय तक वाहनों को रोके जाने पर स्थानीय व्यवसायियों ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। व्यवसायियों का कहना था कि यात्री जल्द सफर पूरा करने के चक्कर मुख्य पड़ावों पर नहीं रुक रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी व एसपी से भी वाहनों को रोके जाने के समय को कम करने की मांग की थी। सीओ ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि अब वाहनों को गेट सिस्टम के तहत आधे घंटे से अधिक नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed