{"_id":"5ffdda6b8ebc3e30960c4d66","slug":"ukrand-will-contest-the-three-assembly-seats-in-uttarkashi-utter-kashi-news-drn367531585","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा उक्रांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा उक्रांद
विज्ञापन
भटवाड़ी उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करते यूकेडी नेता विष्णुपाल रावत।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद उत्तरकाशी की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने राज्य बचाने के लिए प्रदेश में उक्रांद की सरकार बनानी की बात कही।
मंगलवार को उक्रांद ने भटवाड़ी में ब्लॉक सम्मेलन का आयोजन किया। पार्टी के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राज्य को बचाने के लिए हमें गंगा को साक्षी मानकर उक्रांद की सरकार बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करना होगा। कहा कि पार्टी जिले की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चुनाव में पार्टी को जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। केंद्रीय महामंत्री व उत्तरकाशी प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय ने उक्रांद के घोषणा पत्र को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिसमें प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जंगली जानवरों से कृषि को बचाने, निशुल्क पानी व बिजली मुहैया कराने एवं उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के सपनों का राज्य बनाना शामिल है।
केंद्रीय सचिव व वरिष्ठ नेता विष्णुपाल रावत ने लोहारी नागपाला एवं पाला मनेरी विद्युत परियोजनाओं का कार्य अधर में लटकाने के लिए सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि इन योजनाओं को पूरा कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णकांत बडोनी को सर्वसम्मति से दोबारा भटवाड़ी ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष सेमवाल, जेठूलाल भारती, पुरुषोत्तम उनियाल, बीडी मीनान, त्रेपनी देवी, दिनेश चौहान, आशीष सौदाल, सुशील नौटियाल, दिनेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।