फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two shops fire , the loss of 1.5

आग लगने से दो दुकानें जलीं, 15 लाख का नुकसान

Fri, 22 Jan 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Fri, 22 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
 आग लगने से दो दुकानें सामान सहित जल गईं। इसमें पंद्रह लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


 दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद पहुंचने और कम समय में ही पानी खत्म होने के कारण आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जा सका। इससे गुस्साए व्यापारियों ने रात को हंगामा काटा।

शुक्रवार सुबह बाजार बंद रखकर यमुनोत्री हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया।


बृहस्पतिवार रात करीब ग्यारह बजे पुरोला रोड स्थित कैलाश परमार की इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान और पड़ोस में सिद्धार्थ ढाबे में अचानक आग लग गई।

तत्काल सूचना देने के बावजूद महज दस किमी दूर बड़कोट से दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा समय लग गया।

तब तक इन दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

 इस बीच ढाबे में रखा सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी, जिस कारण स्थानीय लोग आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

आग बुझाते समय दमकल वाहन का पानी भी जल्दी खत्म हो गया और दुबारा पानी लाने में फिर एक घंटा लगा। फायर सर्विस के लचर इंतजाम से गुस्साए व्यापारियों ने रात को जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह नगर के व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर यमुनोत्री हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बड़कोट मुक्ता मिश्रा एवं तहसीलदार कल्याण सिंह पोखरियाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर व्यापारियों का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पटवारी ने अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शशिमोहन राणा, ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, विमला रावत, श्याम सिंह राणा, सकल चंद रावत, जगदीश असवाल, कबूल सिंह पंवार, राजेश रावत, रणवीर सिंह आदि थे।


फायर स्टेशन बड़कोट से नौगांव शिफ्ट
व्यापारियों की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने फायर स्टेशन को बड़कोट से नौगांव शिफ्ट कर दिया। ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा की पहल पर ग्राम्य विकास विभाग ने ब्लाक मुख्यालय पर खाली पड़े एक सरकारी आवास को फायर सर्विस संचालन के लिए उपलब्ध करा दिया।

बता दें कि वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने यमुना घाटी के केंद्र नौगांव में अग्निशमन केंद्र की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इसके लिए नौगांव में जमीन न तलाश पाने के कारण यह यूनिट बड़कोट से संचालित हो रही थी।


अग्निकांड में छह मकान राख, 36 भेड़-बकरियां जलीं
पुरोला। हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे मोरी ब्लाक के फतेह पर्वत क्षेत्र के भितरी गांव में आग लगने से छह मकान जल गए। अग्निकांड में 36 भेड़ बकरियां भी काल का ग्रास बनीं।

क्षेत्र में दूरसंचार सेवा ठप होने के कारण देर से सूचना मिली। तहसीलदार मौका मुआयना करने भितरी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

शुक्रवार दिन में साढ़े ग्यारह बजे भितरी गांव की अनूसूचित जाति बस्ती में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने बस्ती के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में रूपचंद, रत्नी देवी, ज्ञानचंद, दुरियालाल, नरेंद्र लाल एवं पूरण लाल के लकड़ी तथा मिट्टी-पत्थर से बने मकान इनमें रखे सामान समेत स्वाह हो गए।

आसपास के कुछ अन्य भवनों को भी आग से आंशिक क्षति पहुंची। इन घरों में बंधी तीस भेड़ और छह बकरियां भी आग में जल गईं। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही तहसीलदार यशवीर सिंह मौके पर रवाना हो गए हैं।


सिलेंडर फटने से मकान हुआ राख
पौड़ी। गगवाड़स्यूं पट्टी के बौंसरी गांव में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से एक मकान में आग लग गई। इससे पूरा मकान और उसमें रखा सारा समान जलकर राख हो गया।

 पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अग्निकांड में हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।


बौंसरी गांव निवासी बालम सिंह राणा की पत्नी अनीता देवी बृहस्पतिवार शाम को अपने घर में खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हा जलाते समय रसोई गैस के सिलेंडर में आग लग गई।


कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल गई। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू में नहीं पाया जा सका।

बालम ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस का सिलेंडर उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को ही लगाया था। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में घर में रखा हुआ सारा समान जलकर राख हो गया।

 उिन्होंने जिलाधिकारी से क्षति पूर्ति का मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed