{"_id":"66fe7fed43bb65c09c086baf","slug":"two-people-injured-as-bike-falls-into-ditch-on-yamunotri-highway-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-108827-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर बाइक खाई में गिरने से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर बाइक खाई में गिरने से दो लोग घायल
Thu, 03 Oct 2024 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक युवक व पीछे बैठा किशोर घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा से हायर सेंटर रेफर किया गया।
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे देहरादून के चकराता ब्लॉक के दाबला गांव का युवक विकेश (21) और आशीष (16) बाइक से नैनबाग से डामटा होते हुए अपने गांव जा रहे थे। डामटा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आशीष को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया, लेकिन बाइक चला रहे विकेश का काफी देर तक खाई में कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने करीब 30 किमी दूर बड़कोट से एसडीआरएफ को बुलाया गया।
करीब पांच घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद विकेश को करीब 100 मीटर गहरी खाई से निकाला गया और उसे भी डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। थानाध्यक्ष पुरोला दिनेश कुमार ने बताया पुलिस और एसडीआरएफ ने रात करीब पांच घंटे तक गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता युवक को गहरी खाई से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।