फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two fire houses floating around, five goats once bitten

आग से दो मकान खाक, पांच बकरियां जली

Mon, 18 Jan 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 18 Jan 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए। जबकि हादसों में पांच बकरियां जिंदा जल गई और नौ अन्य मवेशी झुलस गए।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि  दोनों जगह घर मेंआग लगने के दौरान कोई नहीं था। एक घटना उत्तरों गांव तथा दूसरी नौगांव ब्लाक के कसलाना गांव के जंद्रोटा तोक की है।


रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे कसलाना गांव के जंद्रोटा तोक स्थित सोबेंद्र कैंतुरा के दोमंजिला मकान में आग भड़क गई। इस दौरान घर में कोई नहीं था। आग से पांच बकरियां जिंदा जल गई और छह बकरियां, एक भैंस और दो बैल झुलस गए।
विज्ञापन


आग से चंद्रमोहन सिंह एवं रघुवीर सिंह के घरों को भी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया, लेकिन तब तक घर मय सामान स्वाह हो चुका था।

नायब तहसीलदार सिन्हा चौहान ने बताया कि मौके पर पटवारी को भेजा गया है। हादसे में करीब पांच लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। गांव की प्रधान संगीता देवी ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं रविवार शाम करीब पांच बजे उत्तरों गांव निवासी शांति प्रसाद एवं सुंदर दत्त के साझे मकान में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान घर में कोई नहीं था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड गांव पहुंची और आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed