फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two and a half years after the disaster, the situation not improve

आपदा के ढाई साल बाद भी नहीं सुधरे हालात

Tue, 15 Mar 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 15 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन

आपदा के ढाई साल बाद भी हालात में सुधार नहीं होने से गुस्साए जोशियाड़ा के आपदा प्रभावितों ने 18 मार्च से उप तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

जून 2013 में आई आपदा में जिला मुख्यालय से सटे जोशियाड़ा क्षेत्र में भारी तबाही मची थी।

सड़क का करीब तीन सौ मीटर हिस्सा पूरी तरह तबाह होने से दर्जनों घर-दुकान अलग-थलग पड़ गए। अभी तक यहां सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे लोग दूसरों के घरों की दीवारें फांद कर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सीएम ने आपदा पीड़ितों के बिजली-पानी के बिल माफ करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से बिल थमाए जाने से प्रभावितों में रोष है। सरकार ने बाढ़ में व्यापारियों के बहे सामान का मुआवजा देने की घोषणा कर इसका आकलन भी कराया, लेकिन अभी तक व्यापारियों को मुआवजा नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार मांग करने पर भी मांगों की सुनवाई नहीं होने से आपदा प्रभावितों में रोष है। जोशियाड़ा क्षेत्र के विजय बहादुर रावत, कृष्णा गुसाईं, मनोज पंवार, संदीप पंवार, दिनेश पंवार, भगवान सिंह बिष्ट, जसपाल बिष्ट, दिनेश उप्पल, सुमित्रा सेमवाल, पारेश्वर प्रसाद, महेंद्र नौटियाल आदि प्रभावितों ने मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर 18 मार्च से जोशियाड़ा उप तहसील कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना शुरू करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed