फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Truck falls into a ditch on Yamunotri highway, five injured

यमुनोत्री हाईवे पर ट्रक खाई में गिरा, पांच घायल

Sun, 15 Nov 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Truck falls into a ditch on Yamunotri highway, five injured
यमुनोत्री हाईवे पर सिल्क्यारा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री हाईवे पर सिल्क्यारा के पास शनिवार को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। ट्रक चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को एक ट्रक बड़कोट से उत्तरकाशी की ओर आ रहा था। दोपहर करीब तीन बजे ट्रक सिल्क्यारा के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से घायलों को निकालकर ब्रह्मखाल अस्पताल पहुंचाया। ब्रह्मखाल चौकी इंचार्ज समीप पांडेय ने बताया कि हादसे में वाहन चालक गोजमीर निवासी मुरारी जोशी, छमरोली के नरेश नौटियाल, पीपलमंडी निवासी विपिन, उनियालगांव निवासी विकास तथा महरगांव निवासी जितेंद्र घायल हुए। वाहन चालक मुरारी जोशी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि शेष घायलों को ब्रह्मखाल में ही प्राथमिक उपचार कर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed