फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Trekkers stranded uttarkashi 8 people trapped on kedartal trek after avalanche blocks route rescue operation

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर भोजखड़क से आगे फंसे आठ लोग, हिमस्खलन से रास्ता बंद, टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Sat, 31 Oct 2026 05:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Sat, 31 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर खराब मौसम और बर्फबारी के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। हिमस्खलन के कारण रास्ता बाधित होने से बचाव दल को आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही है। जिला प्रशासन की टीमें सभी लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Trekkers stranded uttarkashi 8 people trapped on kedartal trek after avalanche blocks route rescue operation
केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ के फंसे होने की सूचना पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। 27 अक्तूबर को गंगोत्री से सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोग केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुए थे। इनकी वापसी 29 अक्तूबर को निर्धारित थी, लेकिन खराब मौसम, ग्लेशियर और बर्फबारी के कारण रास्ता बंद होने से वे समय पर वापस नहीं लौट सके।

विज्ञापन


30 अक्तूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर संपर्क होने पर ट्रेकर्स ने कच्ची ढांग के पास खुद को सुरक्षित बताया और मदद मांगी थी। इसके बाद 30 अक्तूबर को ट्रेकिंग एजेंसी ने पोर्टर और गाइड की टीम भेजकर करीब छह किलोमीटर तक रास्ता खोलने का काम किया। 31 अक्तूबर को रेस्क्यू के लिए 10 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम सुबह छह बजे उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही वन विभाग के दो सदस्य, ट्रेकिंग एजेंसी के सातत सदस्य और एसडीआरएफ के छह जवानों की टीम भी केदारताल के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन

हिमस्खलन से रास्ता बाधित होने के कारण  रेसक्यू में देरी
गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के रेंजर ऑफिसर (आरओ) से मिली नवीनतम जानकारी के अनुसार, कच्ची ढांग के आसपास तीन पोर्टर और एक कुक सहित चार लोग सुरक्षित मिल गए हैं। वहीं, शेष आठ लोग भोजखड़क से आगे हिमस्खलन के कारण फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीमें उन तक पहुंचने का लगातार प्रयास कर रही हैं। हिमस्खलन से रास्ता बाधित होने के कारण अभियान में समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...चमोली:  विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए हुई बंद, इस सीजन तोड़े पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड

घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन जरूरी कदम उठा रहा है। हेलिकॉप्टर की व्यवस्था के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संबंधित विभाग और अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी ने सभी टीमों को आपसी समन्वय से रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed