फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CM Dhami targets congress in srinagar says paper leak mafia thrived during its rule in uttarakhand

श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

Sat, 31 Oct 2026 03:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 31 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा को चुनावी हार से उपजी हताशा बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और विकास के अवसर दिए हैं।

विज्ञापन
CM Dhami targets congress in srinagar says paper leak mafia thrived during its rule in uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज लोकतंत्र और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा से सवाल कर रही है, लेकिन उसे पहले अपने शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में उत्तराखंड में नकल माफिया का खेल चलता था। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कथित न्याय यात्रा लगातार मिल रही चुनावी हार से उपजी हताशा और बौखलाहट का परिणाम है। यह न्याय की नहीं, बल्कि राजनीतिक अस्तित्व बचाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दों पर सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए भ्रम और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं में नकल माफिया सक्रिय था
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रही है, जबकि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने पर शिकायत का समाधान होना चाहिए, लेकिन इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया है। सड़कों पर प्रदर्शन और संवैधानिक संस्थाओं को घेरना लोकतंत्र का सम्मान नहीं है। चुनाव आयोग कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं में नकल माफिया सक्रिय था। युवाओं को नौकरी पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था, जबकि भाजपा सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का काम किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पहाड़ों से पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार देने के लिए कौन सी ठोस नीति बनाई थी।

Trending Videos

संवेदनशील मामले में राजनीति 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल में हुए कथित घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने टूजी, कॉमनवेल्थ, कोयला और अन्य घोटालों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त रही है, ऐसे में उसे भाजपा सरकार से सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है।

अंकिता भंडारी प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में राजनीति करने के बजाय पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में सीबीआई जांच चल रही है और जांच प्रक्रिया का सम्मान होना चाहिए। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन किसी बेटी और उसके परिवार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बनाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज महिला सम्मान की बात कर रही है, लेकिन अपने शासनकाल में हुई घटनाओं पर उसकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से अपने पुराने शासनकाल में हुए घोटालों और भर्ती अनियमितताओं पर जवाब देने को कहा।

ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर भोजखड़क से आगे फंसे आठ लोग, हिमस्खलन से रास्ता बंद, टीमें रेस्क्यू में जुटीं

श्रीनगर के विकास को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसभा में आने से पहले श्रीनगर बाईपास सड़क के लिए विस्तृत सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इससे शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह पदयात्रा केवल कुछ किलोमीटर चलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान, विकास और सुशासन के संकल्प की यात्रा है। मां गंगा के सानिध्य में श्रीनगर से शुरू हुई यह पहल प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed