फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tree fell on the house due to storm, two people injured

आंधी से मकान पर गिरा पेड़, दो लोग घायल

Mon, 28 Feb 2022 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on the house due to storm, two people injured
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के जगड़गांव मेें सोमवार तड़के आंधी तूफान के कारण एक व्यक्ति के टिन की छत के मकान के ऊपर चीड़ का सूखा पेड़ आ गिरा, जिससे मकान के अंदर सो रहे दो लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र दिचली में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के तीन बजे आंधी तूफान से एक चीड़ का पेड़ जगड़गांव निवासी कौर सिंह राणा के टिन शेड की छत पर आ गिरा, जिससे उसकी चपेट में आने से उनके बेटे की बहू उतरा देवी व नातिन रितिका घायल हो गए। ग्राम प्रधान कोमल राणा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और तत्कालिक राहत देने की मांग की है। इधर, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक राजीव रमोला ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित को राहत दिलाने के लिए तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed