फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Transport department made students aware about road safety

Uttarkashi News: सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने छात्रों को किया जागरूक

Wed, 28 May 2025 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 28 May 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Transport department made students aware about road safety
पुरोला। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग ने नगर क्षेत्र के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उप संभागीय परिवहन अधिकारी रुपेश गढ़वाली ने संस्कार इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने और दुर्घटनाओं से बचने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार संस्कार इंटर नेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उप संभागीय परिवहन अधिकारी रुपेश गढ़वाली ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि सड़क पार करते समय किन सावधानियों का पालन करना चाहिए। विशेष रूप से स्कूल की छुट्टी के समय सड़क पर सुरक्षित तरीके से कैसे चला जाए और किन नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजपाल पंवार, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, प्रमोद चौहान, रोमी असवाल, सुमित सिंह भंडारी, निर्मल राणा, प्रमोद रावत, भूपेंद्र रावत, रीता रावत, प्रज्ञा खंडूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed