फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traffic on Yamunotri Highway near Kisala will be closed for five hours from today

यमुनोत्री हाईवे पर किसाला के समीप आज से पांच घंटे बंद रहेगी आवाजाही

Fri, 01 Apr 2022 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic on Yamunotri Highway near Kisala will be closed for five hours from today
यमुनोत्री हाईवे के किसाला के पास चौड़ीकरण से जोखिमभरी हुई आवाजाही। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री हाईवे पर किसाला खेनडा गांव के समीप सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक आवाजाही बंद रहेगी। यहां हाईवे चौड़ीकरण कार्य के तहत चट्टान कटिंग का कार्य किया जा रहा है। दोपहर तीन बजे के बाद यहां आवाजाही शुरू होगी। यह प्रक्रिया 12 अप्रैल तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

यात्रा सीजन को देखते हुए प्रशासन हाईवे चौड़ीकरण कार्य को तेजी से कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा शुरू होने से पूर्व चौड़ीकरण के लिए कटिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए। यमुनोत्री हाईवे पर पोल गांव से पालीगाड़ तक ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण कार्य के तहत किसाला खनेड़ा गांव के समीप पहाड़ी कटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने व कार्य में तेजी के लिए प्रशासन ने यहां हाईवे पर 12 अप्रैल तक पांच घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक) यातायात पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। एंबुलेंस व आवश्यक सेवाओं पर यह प्रतिबंध नहीं रहेगा। अपरिहार्य कारणों में वाहन को आवाजाही की अनुमति होगी। प्रशासन का कहना है कि जन सामान्य की सुरक्षा के लिए हाईवे पर आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया गया है। एनएच व निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन गांव होंगे प्रभावित
प्रशासन के इस निर्णय से गीठ व ओजरी पट्टी के करीब डेढ़ दर्जन गांवों के ग्रामीण प्रभावित होंगे। इन गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में हर दिन इसी मार्ग से जिला व तहसील मुख्यालय आते हैं। ग्रामीणों का मुख्य बाजार बड़कोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे चौड़ीकरण के लिए कटिंग कार्य पूरा किया जाना है। बार-बार वाहनों की आवाजाही से कार्य की गति प्रभावित हो रही थी। चौड़ीकरण कार्य में गति बनी रही व किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। - शालिनी नेगी, एसडीएम बड़कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed