फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traffic on Josiyada motor bridge stopped since yesterday

जोशियाड़ा मोटर पुल पर कल से आवाजाही बंद

Fri, 14 Feb 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Traffic on Josiyada motor bridge stopped since yesterday
आखिरकार कई वर्षों के इंतजार के बाद उत्तरकाशी जिला मुख्यालय को जोशियाड़ा बस्ती से जोड़ने वाले जर्जर मोटर पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। लोनिवि भटवाड़ी की ओर से 52 लाख रुपये की लागत से पुल की डेक बदलने का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते 16 फरवरी से इस पुल पर आवाजाही बंद हो जाएगी। इस कारण लोगों को लंबी दूरी तय कर आवाजाही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरएस खत्री ने बताया कि 24 जून तक पुल की मरम्मत का कार्य पूरा होना है। इसके बाद पुल से 16 टन से कम भार के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। 16 फरवरी से कार्य पूरा होने तक पुल से आवाजाही बंद रहेगी। अब पैदल आवाजाही का सारा भार जोशियाड़ा एवं केदारघाट झूला पुल पर पड़ेगा। जबकि वाहनों को करीब पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed