फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traffic blocked on Yamunotri Highway due to truck getting stuck in Phoolchatti

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी में ट्रक फंसने से आवाजाही अवरुद्ध

Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Traffic blocked on Yamunotri Highway due to truck getting stuck in Phoolchatti
यमुनोत्री हाईवे बारिश व बर्फबारी के चलते फूलचट्टी के पास दलदल में तब्दील होने से बीते शनिवार रात एक ट्रक दलदल में फंस गया जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। रविवार दोपहर तक ट्रक को हटाकर आवाजाही सुचारू की गई।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी क्षेत्र में सड़क सुधारीकरण का काम चल रहा है लेकिन क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी के चलते हाईवे दलदल में तब्दील हो गया है जिससे यहां ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। क्षेत्र के जसपाल परमार ने बताया कि बीते शनिवार रात करीब नौ बजे बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर आ रहा एक ट्रक फूलचट्टी के पास दलदल में फंस गया था जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। ट्रक के फंसने से यहां छोटे वाहन जोखिम के साथ आवाजाही कर रहे थे। रविवार दोपहर बाद किसी तरह ट्रक को यहां से निकाला गया जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed