{"_id":"696b811cdf44fe2ed4017ec1","slug":"traditional-fairs-connect-the-new-generation-to-their-roots-joshi-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117480-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं पारंपरिक मेले : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं पारंपरिक मेले : जोशी
Sat, 17 Jan 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आजाद मैदान में आयोजित पौराणिक माघ मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि माघ मेला उत्तरकाशी की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
माघ मेले पहुंचे मंत्री जोशी ने यहां हरि महाराज नागराज की डोली और समेश्वर महाराज का आशीर्वाद भी लिया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन करोड़ लखपति दीदी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य में 1.65 लाख से अधिक लखपति दीदी बन चुकी है।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिपंस विजय बधानी, जिला पंचायत सदस्य अनीता नेगी, बीना चौहान, ज्योति राणा आदि थे।
विज्ञापन
मेले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
उत्तरकाशी। यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस की ओर से 36वां सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम ने रामलीला मैदान उत्तरकाशी में चल रहे माघ मेला में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा की प्रदर्शनी लगाकर मेलार्थियों, वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, तीन सवारी आदि के बारे में जानकारी दी। 36वें सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस की ओर से जनपद में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि 16 जनवरी से 14 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवाद