फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traders demonstrate for free electricity, water

निशुल्क बिजली, पानी के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन

Mon, 16 Mar 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrate for free electricity, water
पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीणों को निशुल्क बिजली पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने हनुमान चौक में धरना प्रदर्शन किया। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले किए गए प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि उत्तरकाशी जिले में गंगा व यमुना नदियों के साथ ही प्राकृतिक जलस्रोतों का भंडार है, जिन पर कई छोटी बड़ी जल विद्युत परियोजनाएं निर्मित हैं। जिले के पानी और बिजली से ही मैदानी इलाकों के लोगों को पेयजल व विद्युत आपूर्ति की सुविधा मिलती है। देशभर में इन संसाधनों को उपलब्ध कराने वाले उत्तरकाशी जिले के लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेल रहे हैं। स्थिति यह है कि सरकार आए दिन पानी और बिजली की दरों में वृद्धि करके ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ बढ़ाती जा रही है। दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को निशुल्क पानी, बिजली की सुविधा दे रही है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार को भी दिल्ली सरकार से सीख लेते हुए प्रति माह 200 यूनिट बिजली व 20 हजार लीटर पानी निशुल्क उपलब्ध कराना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी, अजय प्रकाश बडोला, रमेश चौहान, मनमोहन थलवाल, राजेंद्र पंवार, उत्तम गुसाईं, विरेंद्र बत्रा, सोवेंद्र कलूड़ा, आशुतोष बधानी, नरेश शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed