फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traders demand closure of GST survey

जीएसटी संबंधित विसंगतियां दूर करने की मांग

Wed, 27 Jul 2022 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Traders demand closure of GST survey
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला शाखा श्रीनगर और व्यापार सभा ने जीएसटी सर्वेक्षण बंद करने की मांग की है। व्यापार मंडल का कहना है कि जीएसटी संग्रह की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, महामंत्री दिनेश पंवार, मीडिया प्रभारी दिनेश पंवार, आनंद भंडारी, अवनीश सडाना, नरेंद्र रावत, जगदीप रावत, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल व महामंत्री अमित बिष्ट, सुमन जोशी, व्यापार सभा अध्यक्ष डांग सौरभ पांडे, व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीकोट नरेश नौटियाल और त्रिभुवन राणा ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज और सरकार का हर कदम में साथ देता आया है लेकिन इन दिनों टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। सर्वेक्षण के नाम पर जीएसटी अधिकारी व्यापारियों का प्रताड़ित कर रहे हैं। व्यापार संगठन इसका विरोध करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल विभागीय सर्वेक्षण बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, बड़कोट में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुनाघाटी ने सरकार से जीएसटी से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। व्यापारी समाज सरकार का हर कदम पर साथ देता आया है लेकिन टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने टैक्स में हेराफेरी करने वालों को नोटिस भेजने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, नितिन चौहान, राजेश नेगी, सुनील भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed