फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tourism boom in Gulabi Kantha; immense growth in employment opportunities.

Uttarkashi News: गुलाबी कांठा में पर्यटकों की बहार, बढ़ रहा रोजगार अपार

Sat, 03 Oct 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 03 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Tourism boom in Gulabi Kantha; immense growth in employment opportunities.
देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे पर्यटक बुग्यालों, बर्फीली चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य का ले रहे आनंद
विज्ञापन

ट्रैक पर बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाए तो साहसिक पर्यटन का बन सकता है केंद्र
बड़कोट। यमुनाघाटी के गुलाबी कांठा ट्रैक पर बढ़ती पर्यटकों और ट्रैकर्स की आवाजाही ने क्षेत्र में पर्यटन कारोबार और रोजगार की नई उम्मीद जगाई है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे पर्यटक यहां के बुग्यालों, बर्फीली चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ ट्रैकिंग का रोमांच भी उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रैक पर बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएं तो गुलाबी कांठा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
यमुनाघाटी की ऊंची पहाड़ियों में स्थित गुलाबी कांठा अपने विस्तृत बुग्यालों और हिमालय के विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में बर्फ से ढके बुग्याल इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं। यहां स्नो स्केटिंग समेत अन्य साहसिक गतिविधियों की भी संभावनाएं हैं। बीते दिनों निसणी गांव निवासी अमित चौहान के नेतृत्व में ट्रैकर्स का दल गुलाबी कांठा पहुंचा।
विज्ञापन

दल ने बुग्यालों और हिमालयी वातावरण का आनंद लिया। लगातार बढ़ रही ट्रैकर्स की आवाजाही से स्थानीय स्तर पर गाइड, पोर्टर, होमस्टे और घोड़ा-खच्चर संचालन जैसी गतिविधियों में रोजगार की संभावनाएं बन रही हैं। नौगांव ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार और डॉ. नरेश पंवार ने कहा कि गुलाबी कांठा को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पर्यटन मंत्री और सचिव के समक्ष क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक पर जरूरी सुविधाएं, सुरक्षित मार्ग और पर्यटक सेवाएं विकसित होने से गुलाबी कांठा की पहचान बढ़ेगी और इसका सीधा लाभ स्थानीय युवाओं व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed